कौशाम्बी: कौशाम्बी में 14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत,सुलह समझौते के आधार पर किया जाएगा मुकदमों का निस्तारण,
यूपी के कौशाम्बी जनपद न्यायाधीश जे.पी. यादव की अध्यक्षता में 14 मार्च, 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई।
जनपद न्यायाधीश ने समस्त न्यायिक अधिकारी को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को नियत करने एवं निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
14 मार्च को दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के वादों-बैंक ऋण, बिजली बिल, मोटर दुर्घटना दावा एवं पारिवारिक विवाद आदि मामलों का निस्तारण किया जाएगा।








