कौशाम्बी: कौशाम्बी के रहने वाले चंदौली में मुकदमे में वांछित फरार चल रहे 50 हजार के इनामिया गौतस्कर को STF ने अहमदाबाद से किया अरेस्ट,
यूपी के कौशाम्बी जिले के रहने वाले और चंदौली जनपद में मुकदमे में वांछित एवं फरार चल रहे 50 हजार के इनामिया गौतस्कर अफसर अहमद को यूपी की प्रयागराज की STF टीम ने अहमदाबाद से अरेस्ट किया है।
फरार शातिर गौतस्कर गिरफ्तारी से बचने के लिए अहमदाबाद गुजरात में ठिकाना बदलकर छिपा हुआ था। आरोपी चंदौली जनपद में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहा था,आरोपी पर पुलिस ने 50,000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
आरोपी अफसर अहमद कोखराज थाना क्षेत्र के रूपनारायणपुर सैलाबी गांव का निवासी है,अफसर अहमद गौ-तस्करी के मामले में वांछित चल रहा था,जिसकी तलाश यूपी की STF लंबे समय से कर रही थी,STF को बड़ी सफलता मिली है।








