कौशाम्बी: बाइक से टक्कर लगने के बाद मारपीट और फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया अरेस्ट,
यूपी के कौशाम्बी जिले में दो दिन पूर्व रात में बाइक से टक्कर हो जाने को लेकर 02 पक्षों में विवाद हो गया थी, उसी बात को लेकर एक दुकान पर पुनः दोनों पक्षों के लोगों के मध्य विवाद हो गया,जिसमे एक पक्ष द्वारा तमंचे से फायर कर दिया गया जिससे दूसरे पक्ष के 02 लोग गोली लगने से घायल हो गये थे तथा गांव वालों के इकठ्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे ।
मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उजीहीनी खालसा गांव का है जहा के नदीम अहमद की तहरीर के आधार पर थाना संदीपन घाट पर मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गम्भीरता को देखते हुये एसपी राजेश कुमार ने टीम गठित कर आरोपियों को अरेस्ट करने के निर्देश दिए थे।
संदीपन घाट पुलिस टीम ने मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी अबू बकर पुत्र मो० समीम और मो0 अयान पुत्र स्व० वशी अहमद को अरेस्ट किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 02 अवैध तमंचा 315 बोर 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। विधिक कार्यवाही के पश्चात आरोपियों को न्यायालय भेजा गया है।








