कौशाम्बी के नवागत ने कार्यभार किया ग्रहण,पुलिस कार्यालय में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश

कौशाम्बी: कौशाम्बी के नवागत ने कार्यभार किया ग्रहण,पुलिस कार्यालय मे फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नवागत एसपी IPS सत्यनारायण प्रजापत ने कार्यभार ग्रहण किया,एसपी ने आम जनमानस की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण हेतु आयोजित जनसुनवाई में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्रों को अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना।

मामलों की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों को मौके पर जाकर त्वरित और निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी न होकर गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, जिससे पीड़ित व्यक्ति को वास्तविक न्याय और राहत मिल सके। सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया जाए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor