शादी से एक हफ्ते पहले युवती की संदिग्ध मौत से परिजनों में मचा कोहराम

कौशाम्बी: शादी से एक हफ्ते पहले युवती की संदिग्ध मौत से परिजनों में मचा कोहराम,

यूपी के कौशाम्बी ज़िले में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब शादी से ठीक एक हफ्ते पहले ही युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।युवती की  मौत से दो परिवारों में खुशियां मातम में बदल गई।

घटना पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के रामाधीन का पूरा में वार्ड नंबर 1 की है, जहां 19 वर्षीय शिवानी ने किसी कारणवश जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई।परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है कि युवती की शादी आगामी 21 अप्रैल को तय थी और महोबा से बारात आनी थी। शादी की तैयारियों के बीच हुई इस घटना से खुशियां मातम में बदल गईं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor