अनियमितता पर शासन ने की कार्यवाई, तीन भूमि संरक्षण अधिकारी कृषि मुख्यालय से किए गए संबंद्ध

उत्तर प्रदेश,

अनियमितता पर शासन ने की कार्यवाई, तीन भूमि संरक्षण अधिकारी कृषि मुख्यालय से किए गए संबंद्ध,

न्यूज ऑफ इंडिया ( एजेन्सी)

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी के तहत कृषि मंत्री, सूर्य प्रताप शाही द्वारा अनियमितता करने वाले तीन भूमि संरक्षण अधिकारियों को जालौन से कृषि मुख्यालय लखनऊ संबद्ध कर दिया गया है।

जनपद जालौन में कार्यरत 08 भूमि संरक्षण अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही जिलाधिकारी, जालौन द्वारा संस्तुति की गई थी। उक्त 08 भूमि संरक्षण अधिकारियों में से 05 भूमि संरक्षण अधिकारी पूर्व में ही जनपद जालौन से अन्य स्थानान्तरित किए जा चुके हैं। जबकि परितोष मिश्रा वर्तमान में जनपद जालौन में जिस पद पर तैनात हैं उस पद पर राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी को तैनात किया जा चुका है।

शेष 02 भूमि संरक्षण अधिकारियों शहाबउद्दीन, भूमि संरक्षण अधिकारी राष्ट्रीय जलागम जालौन प्रथम तथा भीमसेन भूमि संरक्षण अधिकारी राष्ट्रीय जलागम जालौन द्वितीय। इन तीनों अधिकारियों को कृषि मुख्यालय कृषि भवन लखनऊ से सम्बद्ध कर दिया गया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor