कौशाम्बी में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले का मुख्य आरोपी आदिल का पिता नौशाद पुलिस मुठभेड़ में घायल,पैर में लगी गोली

कौशाम्बी: कौशाम्बी में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले का मुख्य आरोपी आदिल का पिता नौशाद पुलिस मुठभेड़ में घायल,पैर में लगी गोली,

यूपी के कौशाम्बी जिले के मनौरी में हुए पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है।जिले की SOG और चरवा थाना पुलिस और मुख्य आरोपी नौशाद अली की देर रात पुलिस से मुठभेड़ हुई है, इस मुठभेड़ में नौशाद के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

नौशाद अली, पटाखा फैक्ट्री के आरोपी मोहम्मद आदिल का पिता बताया जा रहा है।पुलिस ने कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।इस मामले में कुल 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

वही इस मामले में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी पिपरी विकास सिंह,चायल चौकी प्रभारी अमित द्विवेदी और पूर्व चायल चौकी प्रभारी रहे मनीष पाल को एसपी में लाइन हाजिर कर दिया है,वही बीत के दो सिपाहियों को सस्पेंड किया है।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor