कौशाम्बी,
गंगा नहाने आए दो किशोर की गंगा में डूबने से हड़कंप,पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में गंगा नहाने आए दो किशोर की गंगा नहाते समय गहरे पानी में डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया,दोनो किशोर करारी थाना क्षेत्र के रहने वालें बताए जा रहे है,घटना की सूचना पर कोखराज थाना प्रभारी विनोद मौर्य पुलिस फोर्स के साथ संदीपन घाट पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनो किशोर को खोजने में जुटे हुए है।
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के संदीपन गंगा घाट की है जहा करारी थाना क्षेत्र के दो किशोर सुनील सरोज 16 वर्ष और आशुतोष चतुर्वेदी 14 वर्ष गंगा नहाने संदीपन घाट आए हुए थे,गंगा नहाते समय अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए,गंगा में दो किशोर के डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनकी खोज में जुटी हुई है।








