कौशाम्बी,
राज्य पुरस्कार के लिए शालिनी कुशवाहा का हुआ चयन, 05 सितंबर को होंगी सम्मानित,
यूपी के कौशाम्बी जिले के चायल ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय रसूलाबाद की शिक्षिका शालिनी कुशवाहा का चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए किया गया है।
अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने पूरे प्रदेश की सूची जारी कर इसकी सूचना दी है।05 सितंबर यानी शिक्षक दिवस पर शालिनी कुशवाहा को सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा व ब्लॉक के प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार उमराव सहित जनपद के शिक्षकों ने शालिनी कुशवाहा को बधाइयाँ दी।
शालिनी कुशवाहा मूल रूप से प्रयागराज जनपद की रहने वाली हैं व कौशाम्बी में बतौर सहायक अध्यापिका के पद पर कम्पोजिट विद्यालय रसूलाबाद में 18 अप्रैल 2018 से अपने नवाचार के जरिये छात्रों का भविष्य संवार रही हैं।
शालिनी कुशवाहा की बेसिक शिक्षा विभाग में पहली नियुक्ति 07 नवम्बर 2015 में चायल के प्राथमिक विद्यालय शाहीपर में हुई थी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि शासन की ओर से प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को चयन समिति की ओर से आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर चयन किया गया है। इसमें शिक्षकों के नवाचार से लेकर सभी पक्षों का मूल्यांकन करते हुए चयन समिति ने जनपद की शिक्षिका शालिनी कुशवाहा ने नाम पर संस्तुति की है।








