कौशाम्बी,
उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी शूटर साबिर के भाई की मौत के बाद बहन के गांव में पसरा मातम और सन्नाटा,
प्रयागराज जनपद में हुए उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी शूटर साबिर की तलाश में एसटीएफ सहित अन्य जांच एजेंसियों के साथ पुलिस भी जुटी हुई लेकिन साबिर का कही पता नही चल सका है,वही शूटर साबिर के भाई जाकिर का कई दिन पुराना सड़ा गला हुआ शव कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना इलाके में मिलने से हड़कंप मचा हुआ है,पुलिस ने शूटर साबिर के मृतक भाई जाकिर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई है।

वही कोखराज थाना इलाके के नाजरगंज गांव में रहने वाली मृतक जाकिर की पहचान करने वाली शूटर साबिर और जाकिर की बहन गुड़िया के घर और गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।गांव में जाकिर की बहन गुड़िया के घर पर मातम का माहौल है ।घर के सभी पुरुष लोग घर पर नहीं है वही महिलाए घर के अंदर गमगीन दिखाई पड़ रही है।वही गांव का कोई भी आदमी कुछ भी बोलने से बच रहा है।








