कौशाम्बी,
आर्थिक तंगहाली और बीमारी के चलते महिला ने फांसी लगाकर दी जान,परिजनो में मचा कोहराम,
यूपी के कौशाम्बी जिले में आर्थिक तंगहाली और बीमारी के चलते महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, महिला की मौत से परिजनो में कोहराम मचा हुआ है,महिला के तीन मासूम बच्चे है,जिनकी परवरिश के लिए भी अब समस्या आ गई है।
मामला कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढा की है जहा सरोजा देवी पत्नी देशराज पाल का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है,बताते है कि सरोजा देवी कई महीनो से बीमार रहती थी जिससे परेशान होकर उसने अपने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,मृतका के तीन बच्चे है जिसमे से एक बच्चा तो मात्र कुछ महीने का ही है।
महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।मासूम बच्चो के सिर से मां का साया उठ गया है ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।








