कौशाम्बी,
मत्स्य पालक/मछुआरे/मत्स्य व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति दैवीय आपदाओं से हुई क्षति का लाभ प्राप्त करने के लिए करें ऑनलाइन आवेदन,
यूपी के कौशाम्बी मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि मत्स्य पालक कल्याण कोष के अन्तर्गत जनपद के मत्स्य पालकों/मछुआरों/मत्स्य व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों/समितियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को दैवीय आपदाओं से हुई क्षति एवं गम्भीर बीमारियों के लिए चिकित्सा सहायता प्रदान किया जाना है।
उन्होंने बताया कि सहायता प्राप्त करने के लिए विभागीय वेबसाइट http://fisheries.up.gov.in पर आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी कार्यालय, सहायक निदेशक मत्स्य, विकास भवन, मंझनपुर से प्राप्त की जा सकतीं है।








