कौशाम्बी,
राज्य सूचना आयुक्त पहुंची कौशाम्बी, मेड़ई कल्याणी ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हुई शामिल,
उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयुक्त किरन बाला चौधरी कौशाम्बी पहुंची,उन्होंने मेड़ई कल्याणी ट्रस्ट द्वारा ग्राम-पट्टी नरवर में ग्राम गौरव उत्सव के अन्तर्गत हो रहें खेल-कूद प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारम्भ किया तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। राज्य सूचना आयुक्त ने कथावाचक परम् पूज्य आचार्य श्री चांद्राशु जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भागवत पूजन कर कथा का श्रवण किया।
इस अवसर पर एसडीएम सिराथू सौम्य मिश्र सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं राजेंद्र मौर्य सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।








