कौशाम्बी,
यूपी की कानून व्यवस्था राम भरोसे,यूपी में अराजकता का माहौल:स्वामी प्रसाद मौर्य,
यूपी के कौशाम्बी जिले में लखनऊ से प्रयागराज जाते समय थोड़ी देर के लिए रुके स्वामी प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है,स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में जंगलराज कायम है, यहां अराजकता का माहौल है,छोटे छोटे मामलों में घरों पर बुलडोजर चलाया जाता है,इस सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है,उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था राम भरोसे चल रही है,महिलाओ पर अत्याचार करना,दुराचार छेड़खानी करना,हत्या कर शव को कई टुकड़ों में काट देना आम बात हो गई है।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति एवम पिछड़ा वर्ग के लोगो पर छोटी छोटी गलतियों पर भी गंभीर मामले दर्ज कर दिए जा रहे है।उन्होंने कहा कि यदि एक जाति विशेष के लोग है और चाहे जितना भी गंभीर अपराध क्यों न हो उनके यहाँ बुलडोजर नही जाता है,तो स्वाभाविक रूप से सरकार जब भेदभाव करे तो अधिकारी भी सरकार की तरह मनमाना करते है।महिलाओ के साथ पुलिस ने जो किया है वह अत्यंत निंदनीय है ऐसे कार्य की मैं निंदा करता हू।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में बहुत अधिक संख्या में पुलिस है लेकिन एक दो तीन अपराधियों को भी नही पकड़ सकते है, उनकी कार्बाइन,पिस्तौल से गोलियां नही निकलती है,इसका मतलब है कि यहां की सरकार और पुलिस की और अपराधियो की मिली भगत है।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा ने पिछड़ा वर्ग ही अथवा कोई और जाति का हो वह बंधुवा मजदूर की तरह रहते है,भाजपा को बोली,भाषा,मानसिकता,सोच,विचार सब गुलाम मानसिकता का शिकार है।यही कारण है इस पार्टी में कोई भी कितने भी बड़े पद पर क्यों न हो,कितना भी बड़ा चेहरा क्यों न हो उसकी पावर शून्य हो जाती है।








