सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय का निधन,मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस,आज लखनऊ पहुंचेगा पार्थिव शरीर

उत्तर प्रदेश,

सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय का निधन,मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस,आज लखनऊ पहुंचेगा पार्थिव शरीर,

सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रायॅ का मंगलवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। वह गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। बीते कुछ महीनों से उनका इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा था।बुधवार को उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया जाएगा। लखनऊ में ही उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी।

सहारा समूह के संस्थापक के निधन के बाद अब सहारा बैंकिंग में फंसे गरीबों के धन के वापस मिलने की प्रक्रिया में भी अंधेरा छाने की उम्मीद बताई जा रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor