कौशाम्बी में प्रशासन ने तीन शराब माफियाओं पर की कार्यवाई,5 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

कौशाम्बी,

कौशाम्बी में प्रशासन ने तीन शराब माफियाओं पर की कार्यवाई,5 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क,

यूपी के कौशाम्बी जिले में जिला प्रशासन ने शराब माफियाओ के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है,प्रशासन ने पिपरी थाना क्षेत्र में तीन शराब माफिया पवन पटेल,तारा सिंह और बड़कू की सम्पति कुर्क की है।प्रशासन ने मुनादी करा कर सम्पति को कुर्क किया है,लगभग 5 करोड़ से अधिक की सम्पति को प्रशासन ने कुर्क किया है।

एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पिपरी थाना के तीन शराब माफियायो की लगभग 5 करोड़ 32 लाख रुपए की संपत्ति कुर्क की गई है। इन पर अवैध शराब की तस्करी का मामला दर्ज है और इन पर गैंगस्टर का मामला भी दर्ज किया गया था।उन सभी ने से से अधिक संपत्ति अर्जित कर रखी थी,उन सभी पर कुर्की की कार्यवाई की गई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor