पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहुची लखनऊ,अखिलेश यादव ने किया स्वागत

लखनऊ,

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहुची लखनऊ,अखिलेश यादव ने किया स्वागत,

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लखनऊ पहुँची,लखनऊ एयरपोर्ट पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी का स्वागत एवम अभिवादन किया।टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ सपा कार्यकर्ता ने भी ममता बनर्जी का जोरदार स्वागत किया।ममता बनर्जी अपने 2 दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची है।ममता बनर्जी एयरपोर्ट से निकल कर सीधा हजरतगंज स्थित लेवाना सुइट्स पहुंची ,जहा ममता बनर्जी रात्रि विश्राम करेंगी ।मंगलवार को ममता बनर्जी समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचेंगी, जहां सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगी इसके अलावा वर्चुअल रैली में भी हिस्सा लेंगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor