देखिए भगवान राम का ऐसा भक्त जो लेटकर जा रहा है कौशाम्बी से अयोध्या,दीपावली पर भगवान राम का करेगा दर्शन

कौशाम्बी,

देखिए भगवान राम का ऐसा भक्त जो लेटकर जा रहा है कौशाम्बी से अयोध्या,दीपावली पर भगवान राम का करेगा दर्शन,

दुनिया में तमाम ऐसे लोग है जो अपने आराध्य भगवान को प्रसन्न करने के लिए अनोखे तरीके अपनाते है और कड़ी तपस्या करते हुए अपने आराध्य भगवान का दर्शन एवम पूजन कर उन्हे प्रसन्न करते है,ऐसा ही एक भगवान राम का भक्त कौशाम्बी का सनी है जो कौशाम्बी के करारी नगर पंचायत के अंसारगंज मोहल्ले का रहने वाला है, सनी सरोज अपने पिता की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए लेटकर परिक्रमा करते हुए अयोध्या जायेगा,और भगवान राम का दीपावली पर दर्शन करेगा।

करारी का यह राम भक्त सनी शनिवार को भगवान राम का दर्शन करने के लिए लेटकर परिक्रमा करते हुए निकला है,सनी कौशाम्बी से अयोध्या की 194 किलोमीटर की दूरी को तय करेगा,सनी प्रतिदिन छ: किलोमीटर का सफर तय करेंगा।सनी के सहयोग के लिए उनके साथ उनका छोटा भाई व बहनोई साथ में निकले है।इस सफर को पूरा करने में एक से डेढ़ महीने का समय लगेगा। सनी के पिता की अंतिम इच्छा थी कि सनी परिक्रमा करते हुए अयोध्या धाम जाये। 2019 में सनी के पिता गुजर गए, लेकिन सनी को पिता की अंतिम इच्छा याद थी।शनिवार को मन में दृढ़ संकल्प लिये सनी घर से निकल पड़े।सनी को आम लोगों से सहयोग मिल रहा है,लोग उन्हें पीने का पानी ,फल आदि भेंट कर रहे हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor