सपा संरक्षक,पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का हुआ निधन,82 वर्ष की उम्र में हुआ निधन,कई दिनों से अस्पताल में थे भर्ती 

उत्तर प्रदेश,

सपा संरक्षक,पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का हुआ निधन,82 वर्ष की उम्र में हुआ निधन,कई दिनों से अस्पताल में थे भर्ती ,

सपा संरक्षक एवम यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का इलाज के दौरान निधन हो गया , सुबह 8.16 पर मेदांता हॉस्पिटल में सपा संरक्षक ने अंतिम सांस ली।मुलायम सिंह के निधन से पूरे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ एवम नेताओ में शोक की लहर दौड़ गई।

भारतीय राजनीति के धाकड़ नेता,मजबूत क्षत्रप , भयंकर कूटनीतिज्ञ,सफल राजनेता , उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री , भारत के पूर्व रक्षा मंत्री , अपनी पैनी चालों से विरोधियों को समाप्त कर देने वाले, हेलीकॉप्टर से ही गाँव को पहचान लेने वाले नेता मुलायम सिंह यादव के निधन से सपा कार्यकर्ताओं ने शोक की लहर है।

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह के पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके भाई रामगोपाल यादव से फोन पर बात की और संवेदनाएं व्यक्त की है।

सीएम योगी ने कहा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखदाई है।उनके निधन से समाजवाद के प्रमुख स्तंभ एवं संघर्षशील युग का अंत हुआ है,ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना एवं शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं, मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा करती है,उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor