गांजा तस्कर की करोड़ो की संपत्ति प्रशासन ने देर रात की कुर्क, परिजनोऔर बच्चो को बाहर कर लगाया ताला,बेघर हुआ परिवार

कौशाम्बी,

गांजा तस्कर की करोड़ो की संपत्ति प्रशासन ने देर रात की कुर्क, परिजनोऔर बच्चो को बाहर कर लगाया ताला,बेघर हुआ परिवार,

यूपी के कौशाम्बी जिले में गांजा तस्कर पर प्रशासन ने बड़ी कार्यवाई की है, प्रशासन ने गांजा तस्कर की कई करोड़ की संपत्ति देर रात कुर्क की है। पुलिस और प्रशासन तस्कर के घर पर देर रात पहुंचे और बच्चो और परिजनो को घर से बाहर निकालकर दरवाजे पर सील बंद ताला।एल लगा दिया। घर से बाहर किए जाने के बाद मासूम बच्चे और परिजन घर के बाहर बैठे हुए है।परिजनो ने प्रशासन पर उनके पुश्तैनी घर पर भी गलत तरीके से कुर्क करने का आरोप लगाया है।

मामला सराय अकिल थाना क्षेत्र के बसुहार गांव का है जहा शिवबोधन मिश्रा को पुलिस ने  गांजा की बड़ी खेप के साथ गिरफ़्तार किया था।शिवनोधन मिश्रा उर्फ शेबू अभी भी जेल में बंद है ,उसक ऊपर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्यवाई की है,जिस बाद शासन के निर्देश पर पुलिस और प्रशासन ने उसकी करोड़ो की संपत्ति को देर रात कुर्क किया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor