कौशाम्बी में विशाल अजगर निकलने से हड़कंप,कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया अजगर

कौशाम्बी,

कौशाम्बी में विशाल अजगर निकलने से हड़कंप,कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया अजगर,

यूपी के कौशाम्बी जिले के करारी कस्बे के पुद्दू तालाब से 12 फिट का विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप मच गया,लोगो का कहना है कि यह अजगर कई सालों से आसपास के जानवरो को अपना निशाना बना रहा था। इससे पहले एक गाय के बछड़े और घोड़ी के बच्चे को भी निगल गया था। अजगर को 4 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया। जिसके बाद वन विभाग को सौंप दिया गया।अजगर के पकड़े जाने से लोगो ने राहत की सांस ली है।

यह अजगर पहले तो शिकार की तलाश में तालाब से निकला था तभी लोगो की निगाह पड़ गई तो अजगर एक बिल की मांद में घुस गया, जिसे नगरपंचायत करारी द्वारा जेसीबी से खुदाई की गई। कड़ी मसक्कद के बाद अजगर पकड़ा गया। जिसे वन विभाग के कर्मचारियों को सौंप दिया गया। वहीं लोगो का कहना है कि इसमें एक और अजगर इससे बड़ा है जो अभी भी नही पकड़ा गया। उसे भी पकड़े जाने की मांग की है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor