उत्तर प्रदेश,
भाजपा के वरिष्ठ नेता,पूर्व राज्यपाल पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन,लोगो में शोक की लहर,
यूपी के प्रयागराज जनपद की शान, पूर्व राज्यपाल, उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष , हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शुमार रहे पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी का लंबी बीमारी के बाद रविवार को निधन हो गया।
शनिवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। रविवार की सुबह उन्होंने घर पर ही अंतिम सांस ली। परिजन आज उन्होंने लखनऊ पीजीआई ले जाने वाले थे। दो दिन पूर्व ही पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को प्रयागराज स्थित एक्यूरा क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल से घर लाया गया था। वहां चिकित्सक उनपर नजर रखे हुए थे। उन्हें ऑक्सीजन के साथ ही पेय पदार्थ भी नली की मदद से दिया जा रहा था।शनिवार को दिक्कत बढ़ने के बाद चिकित्सकों ने लखनऊ ले जाने की सलाह दी थी। परिवार केे सदस्यों ने बताया कि आज उन्हें पीजीआई लखनऊ ले जाने की तैयारी थी। लेकिन उससे पहले ही उनका निधन हो गया।
पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन की सूचना पर भाजपा एवम उनके चाहने वालो में शोक की लहर दौड़ गई।लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए प्रयागराज स्थित आवास पहुंच रहे है।








