भवन्स मेहता कॉलेज की प्राचार्या ने अभिषेक दुबे को किया सम्मानित

कौशाम्बी

नगर पालिका परिषद भरवारी के रसूलपुर गिरसा के रहने वाले अभिषेक दुबे आज किसी परिचय के मोहताज नही है ।वो बहुत कम उम्र में कौशाम्बी के सेलिब्रिटी बन कर उभरे है ।आपको बता दे कि अभिषेक ने एक मिनट में 105 बार अंगूठा फोड़कर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है ।आपको बता दे कि अभिषेक ने एक छोटे से गांव रसूलपुर गिरसा से निकल कर अपनी मेहनत के दाम पर यह मुकाम हासिल किया है ।इस खुशी के मौके पर भवन्स मेहता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर रूबी चौधरी ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड का सार्टिफिकेट अपने हाथों से प्रदान किया। इस मौके आप कॉलेज के अध्यापक प्रो. विवेक त्रिपाठी ,धर्मेंद्र अग्रहरी, सतीश चंद्र तिवारी ,सी पी श्रीवास्तव और उनके मित्र सूरज त्रिपाठी ,सोभित मिश्र, बौआ त्रिपाठी लोग उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor