जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष,दोनो पक्ष की 4 महिलाओं समेत 9 लोग घायल,दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने सभी घायलों पर FIR की दर्ज

कौशाम्बी: जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष,दोनो पक्ष की 4 महिलाओं समेत 9 लोग घायल,दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने सभी घायलों पर FIR की दर्ज,

यूपी के कौशाम्बी जिले में जमीनी विवाद में देर रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया,दोनो पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया,हमले में दोनों पक्षों के 4 महिलाओं समेत 9 लोग घायल हुए है,जिनमें से एक पक्ष से 3 और दूसरे पक्ष के दो लोगों को गंभीर चोट आई है,जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहा से डॉक्टरों ने 3 घायलों को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया है।पुलिस ने दरोगा की तहरीर पर दोनों पक्षों के सभी 9 घायलों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी हुई है।

मामला कोखराज थाना क्षेत्र के चंदीपुर गांव का देर रात का है जहा के रामबाबू पुत्र शिवपूजन,अर्जुन पुत्र शिवपूजन,शिवपूजन पुत्र दिलसुख, फूलकली पत्नी शिवपूजन और राधिका पत्नी गुड्डू वही द्वितीय पक्ष के कौशल पुत्र दयाराम, दयाराम पुत्र सूरज बली, सरस्वती पुत्री दयाराम, शीला देवी पत्नी दयाराम के मध्य परिवारिक जमीनी विवाद को लेकर मारपीट शुरू हो गई।

मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष के लोग रामबाबू,अर्जुन और शिवपूजन कर धारदार हथियार से हमला कर दिया,जिसमें तीनों को गंभीर चोट आई है,वही दूसरे पक्ष के कौशल और दयाराम को सिर में डण्डे से गम्भीर चोट आयी है। जिन्हें 108 एम्बुलेन्स की मदद से जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया,जहा से हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने रामबाबू, शिवपूजन, अर्जुन को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया।अन्य का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

इस सम्बन्ध में कोखराज थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि देर रात चंदीपुर गांव में दो पक्षों में विवाद हुआ है,दोनो पक्ष के लोग घायल है,जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है,भरवारी चौकी प्रभारी की तहरीर पर 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जांच की जा रही हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor