कौशाम्बी में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप,दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला, बुलडोजर से दबाने की धमकी,पुलिस से शिकायत,लाठी चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कौशाम्बी: कौशाम्बी में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप,दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला, बुलडोजर से दबाने की धमकी,पुलिस से शिकायत,लाठी चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,

यूपी के कौशाम्बी जिले में एक जमीनी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दबंगों द्वारा लाठी-डंडों से हमला किए जाने और बुलडोजर से कुचलने की धमकी देने का मामला सामने आया है।मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला चरवा थाना क्षेत्र के चरवा कस्बे का बुधवार की सुबह का है जहा के अनिल कुमार केसरवानी पुत्र नंदलाल केसरवानी ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि सुबह वह अपनी भूमिधर जमीन (रक्ब्बा संख्या 933) पर मौजूद थे, जहां पहले से उनके पेड़ लगे हुए हैं और बाउंड्री भी बनी हुई है।इसी दौरान गांव के ही सतीश वर्मा, कुलदीप वर्मा और सुनील वर्मा मौके पर पहुंचे और जबरन जमीन कब्जा करने की नीयत से विवाद शुरू कर दिया।

आरोप है कि जब अनिल केसरवानी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया।पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने खुलेआम धमकी दी कि “भाग जाओ, नहीं तो बुलडोजर चढ़ाकर यहीं दफन कर देंगे।”घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पीड़ित ने स्थानीय थाना चरवा में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन जमीन कब्जाने को लेकर विवाद होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन की सख्ती नहीं दिख रही है।

वही मारपीट का वीडियो किसी ने बनकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।पुलिस शिकायती पत्र और वायरल वीडियो को संज्ञान लेकर कार्रवाई में जुट गई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor