घरेलू विवाद में पति ने कर दी पत्नी की हत्या,एसपी,एएसपी घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुटे

कौशाम्बी: घरेलू विवाद में पति ने कर दी पत्नी की हत्या,एसपी,एएसपी घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुटे,

यूपी के कौशाम्बी जिले में एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गई,आरोप है कि घरेलू विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। एसपी, एएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिए।

घटना महेवाघाट थाना क्षेत्र के घोघपुर गांव की है जहा मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी कि गांव निवासी शिव भोला निषाद ने अपनी पत्नी माया देवी की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा समेत अन्य विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि रात में ही पति ने पत्नी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सत्यनारायण प्रजापत,एएसपी अमिता सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।वही एसपी ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की हैं।

एसपी का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor