मानसिक बीमार महिला हुई गायब,परिजन परेशान

कौशाम्बी

कोखराज थाना क्षेत्र के शीतलपुर गाँव की रहने वाली कौशल्या देवी की शादी भरवारी के पास टिटिहिरिया में हुई थी। पिछले एक साल से अचानक से उसकी तबियत खराब रहने लगी और वह मानसिक रूप से बीमार हो गई।जिसके चलते उसका इलाज किया जा रहा था। पिछले 10 महीने से कौशल्या अपने मायके में रह रही थी।गुरुवार को दोपहर को लगभग 12 बजे दिन में वह अचानक कही चली गई।उसके गायब हो जाने पे परिजनों में हड़कंप मच गया।कौशल्या की माँ ने उसके पति अमर सिंह को सूचना दी।सूचना मिलने के बाद अमर सिंह अपने साथियों के साथ उसको खोजने में लग गये।काफी खोजबीन करने के बाद भी वह नही मिली।जिसके बाद शुक्रवार को अमर सिंह ने कोखराज थाना में गुमशुदगी की सूचना दी।सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor