कौशाम्बी
घर से गायब युवक का रक्तरंजित शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी,

कोखराज़ थाना क्षेत्र के कशिया पूरब गांव में युवक का शव धान के खेत मे मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी।
सुबह जब ग्रामीण खेतो में काम करने गए तो धान के खेत मे युवक की खून से लथपथ शव पड़ा था। उसके सिर पर किसी भारी चीज़ से मार कर हत्या किए जाने के निशान थे। हत्या कर शव फेके जाने की जानकारी पर भीड़ इकट्ठी हो गयी। भीड़ में मौजूद लोगों ने शव की पहचान गाँव के ही अरबाज (19 )वर्ष पुत्र इरफान के रूप में किया, तो हड़कम्प मच गया। लोगों ने पुलिस के साथ ही परिजन को भी इसकी सूचना दिया।जानकारी होने पर कोखराज़ पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्ज़े में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भें दिया। परिजनों ने बताया कि कल रात से ही इरफान घर से लापता था। गाँव मे चर्चा है की जुएं की फाड़ पर किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उसी में से किसी ने मृतक इरफ़ान के सिर पर ईट मार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया हैं। फिलहाल एएसपी समर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की तफ्तीश जुआं सहित अन्य कई एंगल को जोड़कर की जा रही है। जल्द ही घटना का अनावरण होगा।








