पुलिस ने अवैध तमंचा फैक्ट्री का किया खुलासा,पुलिस ने 5 निर्मित और अर्धनिर्मित तमंचा के साथ 3 को किया अरेस्ट

कौशाम्बी,

पुलिस ने अवैध तमंचा फैक्ट्री का किया खुलासा,पुलिस ने 5 निर्मित और अर्धनिर्मित तमंचा के साथ 3 को किया अरेस्ट,

यूपी के कौशाम्बी जिले में महेवा घाट थाना क्षेत्र के मवई केवट गांव में काफी दिनों से अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री संचालित होने की सूचना मिल रही थी। इंस्पेक्टर रोशन लाल ने थाने का चार्ज लेते ही सूचना को गंभीरता से लिया और मुखबिरों का जाल बिछा दिया। बीतीरात को को सूचना मिली कि अवैध तमंचा बनाने का कार्य मवई केवट गांव में 3 लोग कर रहे हैं। उन्होंने हमरहियो के साथ गांव में जाकर दबिश दी तो सूचना सही साबित हुई। मौके से उन्होंने 315 बोर के 5 तमंचे, 12 बोर का एक तमंचा, 25 खोखा कारतूस, अर्ध निर्मित तमंचा सहित अन्य उपकरण बरामद किया। मौके से गांव के दो एवं बान्दा का व्यक्ति गिरफ्तार हुआ। यह लोग कारोबार को काफी दिनों से कर रहे हैं। तीनों के खिलाफ लिखा पढ़ी करने के बाद न्यायालय चालान किया गया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor