मुंबई पुलिस ने मूरतगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख सऊद को किया अरेस्ट,मुंबई में दर्ज मामले में चल रहे थे वांछित

कौशाम्बी,

मुंबई पुलिस ने मूरतगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख सऊद को किया अरेस्ट,मुंबई में दर्ज मामले में चल रहे थे वांछित,

यूपी के कौशाम्बी जिले के मूरतगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख को कातिलाना हमले के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुंबई में दर्ज मामले में वांछित थे, जिसे मुंबईं की पुलिस ने कोखराज थाना पुलिस के साथ उनके घर से अरेस्ट किया है।आरोपी को न्यायालय में पेश करके पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लेकर रवाना हो गई है।

मुंबई के थाणे जिले के साइन (शिवा) थाना में मूरतगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व सपा नेता मोहम्मद सऊद निवासी लोहरा के विरुद्ध हत्या की कोशिश,हत्या की साजिश सहित कई धाराओं में मामला दर्ज है, मुंबई पुलिस ने कोखराज थाना पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है।कोखराज थाना के हर्रायपुर चौकी प्रभारी राकेश राय के साथ मुंबई पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के घर में दबिश दी थी। सऊद पर आरोप है कि बहनोई की मौत होने के बाद मुंबई में बहन को संपत्ति पर कब्जा दिलाने के लिए सऊद ने अपने भाई फैज व साथियों के साथ रिश्तेदारों पर हमला किया था।

थाणे जिले के साइन (शिवा) थाना के इंस्पेक्टर विकास जादव ने बताया कि सऊद को घटना की साजिश रचने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में शामिल रहे चार आरोपियों को मुंबई पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। यह घटना के तुरंत बाद ही पकड़े गए थे। सऊद व उसका भाई फैज फरार चल रहे थे। मुंबई पुलिस के हाथ सऊद ही लगा है, उसका भाई फैज अभी भी फरार चल रहा है। गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को मुंबई पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया और मुंबई के लिए रवाना हो गई।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor