विधवा महिला के साथ युवक ने जबरन किया दुष्कर्म,विरोध करने पर महिला को पीटा

कौशाम्बी,

विधवा महिला के साथ युवक ने जबरन किया दुष्कर्म,विरोध करने पर महिला को पीटा,

यूपी के कौशाम्बी जिले में एक विधवा महिला ने गांव के ही एक युवक पर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है,दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला ने मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

मामला सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहा की रहने वाली महिला ने शिकायती पत्र देते हुए बताया की उसका विवाह पड़ोसी गांव में हुआ था। तीन साल पहले महिला के पति की मौत हो गई। पति की मौत के बाद महिला मायके में ही रहने लगी। रविवार रात वह घर में थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस गया और उसके साथ युवक ने दुराचार किया। विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई भी कर दी। पिटाई से उसको काफी चोटें आई है।

महिला ने घटना की जानकारी परिजनो को दी। परिजनों ने थाने में घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।

एएसपी समर बहादुर सिंह ने बताया की विधवा महिला ने दुष्कर्म की शिकायत की है,मामला दर्ज कर लिए गया है,जांच की जा रही है,जांच के बाद जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्यवाई की जायेगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor