कौशाम्बी,
एक हफ्ते पहले गायब हुई महिला का ससुर खदेरी नदी में उतराता हुआ शव मिलने से सनसनी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में एक हफ्ते पहले गायब हुई महिला का ससुर खदेरी नदी में उतराता हुआ शव मिलने से सनसनी मच गई,ग्रामीणों ने महिला का शव उतराता हुआ देखा तो हड़कंप मच गया,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी।
करारी थाना क्षेत्र के पवैया गांव की रहने वाली संजू उर्फ सरोजा देवी पत्नी मुकेश एक हफ्ते पहले अचानक गायब हो गई थी,जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी,सुबह करारी थाना क्षेत्र के धनपरा गांव में ससुर खदेरी नदी पुल के पास एक महिला का सर और उसके बाल उतराते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी गई,सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला की उक्त महिला की हत्या कर शव को ठिकाने लगाया गया है,मृतका की शिनाख्त कर ली गई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।

लोगो में चर्चा है की महिला की दो बार शादी हो चुकी थी,वही लोग दबी जुबान से पहले पति पर महिला की हत्या का आरोप लगा रहे है।बहहराल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।








