युवक फांसी के फंदे से झूला,पत्नी के शोर मचाने पर लोगो ने उतारा,अस्पताल में भर्ती

कौशाम्बी,

युवक फांसी के फंदे से झूला,पत्नी के शोर मचाने पर लोगो ने उतारा,अस्पताल में भर्ती,

यूपी के कौशाम्बी जिले में दीपावली पर्व पर परिवार की खुशियां छिनते छिनते बच गई,परिवार के मुखिया ने शराब के नशे में फांसी लगा ली,पत्नी ने देखा तो शोर मचाया,शोर सुनकर लोगो ने पहुंचकर युवक को फंदे से उतारा और अस्पताल में भर्ती कराया ,जहा उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के भटपुरवा की है जहा का रहने वाला बड़कू साहू शराब के नशे का आदी है,वह सोमवार की रात को किसी बात को लेकर नाराज हो गया और घर के अंदर जाकर फांसी के फंदे से झूल गया,बड़कू की पत्नी ने देखा तो शोर मचाया।शोर सुनकर आस पास के लोगो ने उसे फंदे से उतारा और अस्पताल में भर्ती कराया, जहा उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor