ट्राली बैग में  लड़की का शव मिलने से सनसनी,कानपुर देहात से गायब हुई लड़की के शव की आशंका,जांच ने जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश,

बैग में  लड़की का शव मिलने से सनसनी,कानपुर देहात से गायब हुई लड़की के शव की आशंका,जांच ने जुटी पुलिस,

यूपी के मथुरा में लड़की का शव बैग में पाए जाने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया,कानपुर देहात से गायब हुई लड़की के शव की आशंका पर पुलिस मामले की जांच कर रही है,कानपुर देहात में पीड़ित परिजनों को इसकी सूचना दी गई है,शव की पहचान होने के बाद कार्यवाई किए जाने की पुलिस बात कह रही है।

मामला मथुरा के थाना राया क्षेत्र के तहत यमुना एक्सप्रेसवे के समीप का है जहा एक लड़की का शव मिलने से सुबह हड़कंप मच गया। लड़की के शव को लाल कलर के बैग में एक पॉलिथीन में बंद कर फेंक दिया गया था। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसके बाद तमाम थानों को लड़की के बारे में सूचना भेजी गई।

वही कानपुर देहात में लड़की के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी,परिजनों ने जो हुलिया बताया था,मथुरा पुलिस की ओर से बताया गया हुलिया उससे मिलता जुलता हुआ पाया गया है, जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।कानपुर देहात पुलिस की ओर से मथुरा में मिली लड़की के गायब लड़की का ही शव होने की बात कही जा रही है। वहीं, कानपुर देहात के एसपी का कहना है कि मामले के जांच अधिकारी को लड़की के परिजनों के साथ मथुरा भेजा गया है,वही शव की पहचान करेंगे, इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार कानपुर देहात के हुलासी पुरवा गांव से एक 16 साल की नाबालिग के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।पुलिस को दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया कि लड़की घर से रुपयों और जेवर के साथ गायब हो गई है। गांव से रवि नाम के युवक के भी लापता होने की बात कही जा रही है। ऐसे में लड़की का शव मिलने के बाद पुलिस कई बिंदुओं पर अपनी जांच कर रही है। परिजनों की ओर से शव की पहचान के बाद पुलिस कई एंगल पर मामले की जांच शुरू करेगी।

मथुरा जिले के कस्वा राया के मथुरा मार्ग पर यमुना एक्सप्रेसवे के समीप कृषि अनुसंधान केंद्र के पास एक लाल रंग के ट्राली बैग में पॉलिथीन में पैक अज्ञात लड़की का शव मिला है। सूटकेस में लाश मिलने की खबर स्थानीय पुलिस ने अपने उच्च अधिकारियों को दी। शव की फोटो जिले के सभी थानों के साथ-साथ आसपास के जिलों में भी भेजी गई।यादि कानपुर देहात से गायब लड़की का मामला सामने आया तो कई एंगल से जांच की जायेगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor