कौशाम्बी,
कौशाम्बी में रात में पकड़े गए चोर को पेड़ से बांधकर पीटा,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,
यूपी के कौशाम्बी जिले में युवक को पेड़ से बांधकर मारपीट का एक वीडियो सोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है,वायरल वीडियो में पेड़ से बंधे युवक को लोग डंडों से पीट रहे है ।ग्रामीणों ने देर रात युवक को चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोप में पकड़ा था ,जिन्हे ग्रामीणों ने पेड़ और खंभे में बांध कर पिटाई की है।
वायरल वीडियो सैनी कोतवाली का बताया जा रहा है, वायरल वीडियो मामले में एएसपी समर बहादुर सिंह ने कहा जांच कर कार्यवाई की जायेगी।








