संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव,नही हुई शिनाख्त

कौशाम्बी

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर शुक्रवार दोपहर बदहवास हालत में एक महिला मिली। ग्रामीणों की सूचना पर एम्बुलेंस से महिला को पीएचसी चायल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के मुंह से झाग निकल रहा था। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor