खेत से घर लौट रही विवाहिता से गैंग रेप, पुलिस पर लगाया कार्यवाही नही करने का आरोप,एसपी से की शिकायत

कौशाम्बी,

खेत से घर लौट रही विवाहिता से गैंग रेप, पुलिस पर लगाया कार्यवाही नही करने का आरोप,एसपी से की शिकायत,

यूपी के कौशाम्बी जिले में मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गाव मे महिला से 3 युवको ने गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचा व धारदार हथियार लगा कर उसकी आवाज़ बंद करा दी।

पीड़िता बेहोसी की हालत मे परिजनो को खेत मे मिली। पीड़िता का आरोप है कि उसने थाना पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई लेकिन पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत एसपी से की है,एसपी ने महिला की शिकायत पर जांच के बाद कार्यवाही का भरोसा दिया है।

मंझनपुर थाना के एक गाव की महिला खेत मे काम कर वपास लौट रही थी। उसे अकेला देख गाव के मनचले युवको ने उसे पकड़ लिया। अश्लीलता करने लगे। जिसका पीड़ित ने विरोध किया। पीड़ित के मुताबिक एक आरोपी उसके गाव का है, उसके साथ 2 अज्ञात युवक थे। उन्होने उसे पकड़ कर निर्वस्त्र करने की कोशिस करने लगे। इस पीड़ित ने चीखना चिल्लना शुरू किया। आरोपियों ने तमंचा निकाल कर उसके कनपटी पर लगा दिया। दूसरे युवक ने धारदार हथियार निकाल कर उसके गले पर रख दिया। पीड़ित जान के भय से मदद को आवाज़ नहीं लगा सकी। वारदात को अंजाम देकर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर अधमरा कर दिया। बदमाशो ने बेहोशी की हालत मे खेत मे मरा समझ कर भाग गए।

पीड़िता महिला के पति ने बताया कि शाम होने के बाद उसकी पत्नी घर नहीं पहुची तो वह उसे खोजते हुए खेत पहुचा। जहां वह बेहोसी की हालत मे पड़ी मिली। वह उसे सबसे पहले अस्पताल ले कर आया। इलाज करा कर पीड़ित ने थाना मंझनपुर पुलिस को दूसरे दिन तहरीर देकर आरोपी युवको के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने जांच का हवाला देकर उसे वापस घर भेज दिया। वारदात के 2 दिन बाद भी कार्यवाही न होने से आहात पीड़ित महिला परिवार के साथ मंगलवार की दोपहर करीब 4 बजे एसपी दफ्तर इंसाफ की आस लगा कर पहुची। पीड़िता महिला से प्रार्थना पत्र लेकर पुलिस अधिकारी ने प्रकरण मे जांच के बाद कार्यवाही का भरोसा दिया है।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor