बहन के घर से भागने से नाराज भाई ने चाची को धारदार हथियार से उतार दिया मौत के घाट,हत्या के बाद पुलिस के पास पहुंचा

कौशाम्बी,

बहन के घर से भागने से नाराज भाई ने चाची को धारदार हथियार से उतार दिया मौत के घाट,हत्या के बाद पुलिस के पास पहुंचा,

यूपी के कौशाम्बी जिले में एक भाई बहन के घर छोड़कर भागने से इस कदर नाराज हुआ कि उसने अपनी ही चाची को सरेआम गांव की बीच धारदार हथियार से सड़क पर काटकर मार डाला। वारदात रविवार की देर शाम चरवा थाना इलाके के समसपुर गांव में हुई। घटना इतनी निर्मम तरीके से अंजाम दी गई कि जिसने भी उसे अपनी आंख से देखा उसकी रूह कांप गई। आरोपी युवक खुद वारदात को अंजाम देकर खून से सना चापड़ लेकर 2 किलो मीटर पैदल चल कर पुलिस के पास पहुंचा।

चरवा थाना पुलिस के सामने खड़े होकर आरोपी ने कहा- मुझे गिरफ्तार कर लो, मैं अपनी चाची को काट कर आ रहा हूं।इतना सुनकर थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने आनन फानन में युवक के हाथ से आला कत्ल कब्जे में लिया। थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंचे। वहां का नजारा देख पुलिस ने भी दांतो तले उंगली दबा ली।

पुलिस की पूछताछ में लोगों ने बताया कि हत्या के आरोपी मनफूल गौतम के सिर पर खून सवार था। उसने अपनी चाची से सिर्फ इतना पूछा की तूने ऐसा क्यों किया? वह कुछ बोलती उसके पहले उसे सड़क पर खींच लिया और फिर एक के बाद एक कई बार उसके गर्दन पर चापड़ करने लगा। उसकी सांस रुकने के बाद मनफूल आला कत्ल के साथ पैदल चला गया। वह जिधर से जाता लोग घर के दरवाजे बंद कर सहम जाते।

चरवा थाना क्षेत्र के के समसपुर गांव में रहने वाले संतोष गौतम अपने 3 भाईयों के साथ खेती किसानी कर अपने अपने परिवार के साथ अलग अलग रहते हैं। संतोष की मौत बीमारी के चलते सालों पहले हो चुकी है। उसकी पत्नी ने अपने 2 बेटी व एक बेटे मनफूल को मेहनत मजदूरी कर पढ़ाया लिखाया। बेटा मनफूल बड़ा हुआ तो उसने मां के कंधे को मजबूत करने के लिए मुंबई कमाने चला गया। वह ज्यादातर समय मुंबई में ही रहता और कमा कर रुपए मां को भेज बहनों की शादी धूम धाम से करने को कहता।

उसकी बड़ी बहन उसे बहुत चाहती थी। छोटी बहन रितिका ने बताया, भैया इस बार रक्षा बंधन पर आने वाला था। उसने अच्छे कपड़े देने का वादा किया था, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। भाई रविवार को बिना बताए घर आया और अब वह हमसे दूर चला जा रहा है। उसकी बड़ी बहन चाची संगीता (30) पत्नी कृष्ण कुमार के मायके मुंडेरा के एक लड़के बेचूं के साथ कुछ दिन पहले भाग गई। उसकी चाची के घर बेचूं हमेशा आया करता था।वह चाची के घर रुकता, खाना खाता और रहता था।

उसकी चाची संगीता बेचूं को छोड़ कर किसी दूसरे लड़के के साथ घर छोड़ कर चली जाया करती थी। बेचूं उसकी बड़ी बहन से बात करता। बेचूं की हरकत को मैने चाची से बता कर विरोध किया तो चाची ने बेचूं को बता दिया। इसके बाद उसकी बहन से उससे और मां से झगड़ा करने लगी। एक दिन बड़ी बहन बेचूं के साथ घर छोड़ कर भाग गई।

हत्या के बाद मनफूल कही भागा नहीं, बल्कि वह खून से सना चापड़ लेकर पैदल ही थाना चरवा पुलिस ने पास पहुंचा। उसने आत्म समर्पण कर खुद के गुनाह को कबूल कर लिया। कहा कि मैंने अपनी चाची को मार डाला है। मुझे गिरफ्तार कर लो।

पुलिस कस्टडी में मनफूल अब गुम सुम शांत बैठा है। रात भर पुलिस ने आरोपी मनफूल का बयान सिलसिलेवार लिया। उनसे बिना रुके चाची संगीता के मायके के युवक बेचूं के साथ बहन के प्रेम संबंधों में भागने की बात कही। पुलिस के मुताबिक, मनफूल को अपनी करनी का जरा भी पछतावा नहीं है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor