देशी,विदेशी प्रजाति की मछलियों से किसान बनेंगे सबल

कौशाम्बी

मत्स्य पालन किसानों की आय में वृद्धि कर सकता है। इसके लिए मत्स्य विभाग लगातार किसानों को प्रशिक्षण दे रहा है। उनके बीच जागरूकता अभियान चलाकर इंडियन मेजर कार्प, चाइनीज मेजन कार्प व परयासी मछली के पालन करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कुछ किसानों को विभाग की ओर गैर प्रांत भी प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। सरायअकिल क्षेत्र में किसानों को मत्स्य पालन के लिए प्रशिक्षित किया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor