मिशन शक्ति अभियान के तहत कौशाम्बी पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन,प्रदेश स्तर पर मिला 6वा स्थान

कौशाम्बी:मिशन शक्ति अभियान के तहत कौशाम्बी पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन,प्रदेश स्तर पर मिला 6वा स्थान,

यूपी के कौशाम्बी एसपी राजेश कुमार के कुशल निर्देशन एवं मिशन शक्ति नोडल अधिकारी,एएसपी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद कौशाम्बी पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत सराहनीय कार्य करते हुए प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय रैंकिंग प्राप्त की है।

एंटी रोमियो टीम द्वारा की गई कार्यवाही के आधार पर कौशाम्बी जनपद प्रदेश में 6वें स्थान पर रहा,स्टंटबाज़ी करने वालों पर की गई कार्रवाई के आधार पर जनपद ने 10वाँ स्थान हासिल किया,महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा स्कूल-कॉलेजों में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों एवं प्रदर्शित लघु फिल्मों की संख्या के आधार पर जनपद 17वें स्थान पर रहा।

कौशाम्बी पुलिस की प्रदेश स्तर पर यह उपलब्धि कौशाम्बी पुलिस के समर्पण, अनुशासन एवं निरंतर प्रयासों का परिणाम है।आगे भी कौशाम्बी पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor