कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर सम्मानित किए गए डॉक्टर अरुण केसरवानी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को डायट मैदान मंझनपुर में आयोजित कार्यक्रम में जनपद में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डॉ अरुण केसरवानी को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य कला अकादमी अध्यक्ष सुनील कुमार विश्वकर्मा, डीएम डॉ अमित पाल, सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी, सीएमओ डॉक्टर संजय कुमार,भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज उपस्थित रहे।








