नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर की मांग पर मंझनपुर से लखनऊ के लिए AC बस की मिली सौगात,अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कौशाम्बी: नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर की मांग पर मंझनपुर से लखनऊ के लिए AC बस की मिली सौगात,अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज फौजी ने सीएम योगी आदित्यनाथ एवं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से भेंटकर मंझनपुर से संचालित बसों में AC बस की मांग की थी, जिसकी स्वीकृति प्राप्त हो गई है।

नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज फौजी ने बुधवार को लखनऊ के लिए मंझनपुर पहुंची AC बस को बस डिपो मंझनपुर से पूजा पाठ कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि यह सुविधा क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे यात्रा अधिक सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक होगी।इस महत्वपूर्ण जनहितकारी निर्णय के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ एवं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।यह बस प्रत्येक दिन सुबह 6 बजे मंझनपुर डिपो से चलेगी और लखनऊ से वैसी में दोपहर में दो बजे मंझनपुर के लिए मिलेगी।

इस अवसर पर मंझनपुर बस डिपो इंचार्ज गंगाशंकर शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष बिपिन केसरवानी, विजय तिवारी, सभासद अंशुल केसरवानी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor