महेवाघाट थाना पुलिस ने प्रतिबंधित पक्षियों का शिकार करने वाले दो युवकों को 14 पक्षियों और जाल के साथ किया अरेस्ट,खुले आसमान में आजाद किए गये पक्षी

कौशाम्बी: महेवाघाट थाना पुलिस ने प्रतिबंधित पक्षियों का शिकार करने वाले दो युवकों को 14 पक्षियों और जाल के साथ किया अरेस्ट,खुले आसमान में आजाद किए गये पक्षी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में महेवाघाट थाना पुलिस ने प्रसिद्ध अलवारा झील के पास काल लगाकर प्रतिबंधित पक्षियों का शिकार करने वाले दो युवकों को 14 पक्षियों और जाल के साथ पकड़ा है,पुलिस ने दोनो युवकों के खिलाफ लिखापढ़ी की और पकड़े गए पक्षियों को खुले आसमान में आजाद कर दिया।

मामला महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा झील क्षेत्र का है जहा थानाध्यक्ष महेवाघाट धीरेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षित एवं प्रतिबंधित हारिल पक्षी का शिकार कर रहे दो युवकों को पकड़ा है,इन पक्षियों का शिकार करना भारत में प्रतिबंधित है, क्योंकि यह भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षित है।

जानकारी के अनुसार हारिल पक्षी की कीमत हजारों में होती है और ये महाराष्ट्र का राजकीय पक्षी भी माना जाता है।युवकों के पास से पुलिस ने 14 प्रतिबंधित हारिल पक्षियों को बरामद किया है।थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने प्रतिबंधित पक्षियों को वन विभाग को सौंप दिया जिन्हें खुले आसमान में आजाद छोड़ दिया गया।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor