कौशाम्बी: हादसे में घायल जितेंद्र के इलाज की नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज फौजी ने ली जिम्मेदारी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज फौजी ने एक अच्छी पहल की है,नगर पालिका अध्यक्ष ने हादसे में घायल युवक जितेंद्र पासी के इलाज का पूरी जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया है, उन्होंने घायल के परिजनों को आश्वस्त किया है कि अब उन्होंने उसके इलाज की जिम्मेदारी ले ली है,उन्हें चिता करने की जरूरत नहीं है।अध्यक्ष के इस दरियादिली की सभी लोग सराहना कर रहे है।
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा में सोमवार में सुबह एक डंफर ट्रक ने सड़क के किनारे से जा रहे युवक जितेंद्र को कुचल दिया, जिसके चलते उसके दोनों पैर बुरी तरह से जख्मी हो गए,उसकी हालत नाजुक बनी हुई है,इसकी जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज फौजी को सोशल मीडिया के माध्यम से हुई तो वह जिला अस्पताल पहुंच आगे और घायल का हाल जाना, उन्होंने तत्काल इसकी आर्थिक मदद की और आगे के पूरे इलाज की जिम्मेदारी ली है।अध्यक्ष के इस दरियादिली की सभी लोग सराहना कर रहे है।








