नगर पालिका अध्यक्ष ने दिव्यांग बालक की मदद कर पेश की मानवता की अनूठी मिसाल

कौशाम्बी: नगर पालिका अध्यक्ष ने दिव्यांग बालक की मदद कर पेश की मानवता की अनूठी मिसाल,

यूपी के कौशाम्बी जिले में एक दिव्यांग बालक की पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका मंझनपुर अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज फौजी ने तत्काल संज्ञान लिया और मदद का हाथ बढ़ाया।

हाल ही में सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में एक दिव्यांग बालक अपनी कठिनाई बयां करता नजर आया। वीडियो में बालक बता रहा था कि साधारण साइकिल चलाने में उसके हाथों में छाले पड़ जाते हैं, जिससे उसे काफी तकलीफ होती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

मामले की जानकारी मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज फौजी ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने बालक का पता लगवाया और उसे अपने कार्यालय में बुलाया। बालक की स्थिति को समझते हुए अध्यक्ष ने उसे ई-साइकिल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

हालांकि उस समय मंझनपुर में ई-साइकिल उपलब्ध नहीं थी, फिर भी अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि दो दिनों के भीतर बालक को ई-साइकिल उपलब्ध करा दी जाएगी, ताकि उसकी रोजमर्रा की परेशानियां कम हो सकें और वह आत्मनिर्भरता की ओर एक मजबूत कदम बढ़ा सके।

नगर पालिका अध्यक्ष का यह सराहनीय कदम केवल एक सहायता भर नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी और जनता के प्रति उनके प्रेम व आस्था का सशक्त उदाहरण है। ऐसी संवेदनशीलता और तत्परता निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक संदेश देती है और अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रेरणा का कार्य करती है।जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देकर त्वरित समाधान देना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है। नगर पालिका अध्यक्ष का यह कार्य वास्तव में सराहनीय है।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor