विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पालिका भरवारी स्टेडियम में ईओ व अध्यक्ष ने किया पौधरोपण

कौशाम्बी,

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पालिका भरवारी स्टेडियम में ईओ व अध्यक्ष ने किया पौधरोपण,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका स्टेडियम में पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित हुआ।नगर पालिका भरवारी के ईओ राम सिंह व नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी समेत नगर पालिका भरवारी के दर्जनों सभासद मौजूद रहे।इस दौरान पीपल, नीम, जामुन , आम व बरगद आदि के पौधे रोपे गये।

पौधरोपण कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए ईओ रामसिंह ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाया जाता है। जिसमें पौधरोपण का कार्य होता है। इस दौरान रोपे गये पौधे कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषित कर हमें ऑक्सीजन देते हैं। लोगों को पौधे रोपने और उनकी देखभाल करने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी ने उपस्थित लोगों को बताया कि पर्यावरण के संतुलन के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। स्वच्छ पर्यावरण से ही मानव जीवन की परिकल्पना की जाती है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए सभी को पौधे जरूर लगाने चाहिए। हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के साथ ही उनकी देखभाल भी करनी चाहिए।

ईओ ने उपस्थित लोगो को रोपित पौधौ की सुरक्षा की शपथ भी दिलाई । इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि एडवोकेट आशीष पासी, लेखा लिपिक बब्लू गौतम, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रवेश केसरवानी, सभासद विकास सोनकर, सभासद शादाब अहमद, सभासद प्रतिनिधि राजू पासी, सभासद सुरेन्द्र कुमार सहित नगर पालिका के समस्त कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor