जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

कौशाम्बी,

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन,

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा प्रस्तावित एक्शन प्लान के तहत एवं जनपद न्यायाधीश कौशाम्बी अनुपम कुमार के निर्देशन पर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी के तत्वावधान में जनपद न्यायालय के नई बिल्डिंग स्थित हाल में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस दौरान जनपद न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारी, विद्वान अधिवक्ता, कर्मचारी, वादकारी एवं आगन्तुको हेतु सम्पूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर का  अयोजन किया गया।जिसमें उपस्थित आये चिकित्सकों द्वारा न्यायालय के न्यायिक अधिकारी, विद्वान अधिवक्ता, कर्मचारी, वादकारी एवं अगन्तुकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

जिसके उपरान्त जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक संगाष्ठी का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा मानसिक स्वास्थ और कार्य के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम द्वारा न्यायालय में कार्यरत कर्मचारियों को कार्यस्थल पर स्वस्थ वातावरण के साथ कार्य संपादित करने हेतु जानकारी प्रदान की गयी। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट द्वारा अपने मानसिक स्वास्थ का ख्याल कैसे रखना चाहिये के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी।

संगोष्ठी में उपस्थित मनोचिकित्सक डा० नितेश सिंह द्वारा बच्चों और किशोरों के भावनात्मक और व्यवहार संबन्धित विकार एवं मानसिक रूप से कैसे स्वस्थ रह सकते हैं के बारे में विस्तार से बताया गया। डा० अरविन्द कनौजिया द्वारा बताया गया की हमारी जीवन शैली ही हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ को वृहद रूप से प्रभावित करती है। इसी कम में वन अम्ब्रेला चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक महदी अली राजपूत द्वारा यह बताया गया अम्ब्रेला चैरिटेबल ट्रस्ट एक ऐसी संस्था है जो मानसिक रूप से मंदित व्यक्तियों को आश्रय प्रदान करती है और उनके द्वारा मानसिक मंदितों से कैसे व्यवहार किया जाये इस संबन्ध में प्रकाश डाला गया।

उक्त कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश एंव समस्त न्यायिक अधिकारी, विद्वान अधिवक्ता, कर्मचारी एवं अन्य आगन्तुक उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor