ई-डिस्ट्रिक मैनेजर ने आई.जी.आर.एस. शिकायतों को सही तरीके से निस्तारित करने के संबंध में दिया प्रशिक्षण

कौशाम्बी,

ई-डिस्ट्रिक मैनेजर ने आई.जी.आर.एस. शिकायतों को सही तरीके से निस्तारित करने के संबंध में दिया प्रशिक्षण,

यूपी के कौशाम्बी डीएम मधुसूदन हुल्गी के निर्देशानुसार ई-डिस्ट्रिक मैनेजर कीर्त कुमार ने शनिवार को सम्राट उदयन सभागार में समस्त चकबन्दी अधिकारी चायल व मंझनपुर, समस्त पटल सहायक/ऑपरेटर चकबन्दी, समस्त पटल सहायक/ऑपरेटर तहसील मंझनपुर, सिराथू व चायल को आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर राजस्व विभागों की रिपोर्ट आख्याओं को सही तरीके से निस्तारित किए जाने के संबंध में प्रशिक्षण दिया।

ई-डिस्ट्रिक मैनेजर ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि आई.जी.आर.एस, शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से है। उन्होंने विस्तृत प्रशिक्षण देते हुए कहा कि शिकायतकर्ता से अवश्य संपर्क किया एवं स्थलीय जांच/सत्यापन भ्रमण भी किया जाय। शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय। जनशिकायतों का निस्तारण, शासनादेश में दिए गए निर्देशों एवं पोर्टल पर उपलब्ध व्यवस्था/विकल्प के अनुरूप ही जाना सुनिश्चित किया जाय।

गौतकृतलब है कि शासन द्वारा राजस्व विभाग से सम्बन्धित आई.जी.आर.एस पोर्टल पर  01 जून,2025 से  30 जून,2025 के मध्य उपलब्ध आंकड़ो के आधार पर जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई थी,जिसमें पाया गया कि राजस्व अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा शिकायतकर्ता से न तो सम्पर्क किया गया है और न ही स्थलीय सत्यापन के लिए भ्रमण किया गया है, जबकि आईजीआरएस पोर्टल में पूर्व से ही इसकी व्यवस्था है। इन कारणों से जनपद कौशाम्बी बॉटम 10 में है। जिस पर शासन द्वारा अप्रसन्ता व्यक्त की गई थी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor