कौशाम्बी,
कौशाम्बी में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज,एसपी राजेश कुमार ने जनता से की अपील
यूपी के कौशाम्बी एसपी राजेश कुमार के निर्देश पर पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के सम्मान को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी की है। हाल ही के दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्रों से तिरंगे के अपमान की शिकायतें सामने आई थीं,जिन पर अभी तक 5 लोगों पर मामला दर्ज किया जा चुका है, राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को गंभीरता से लेते हुए एसपी राजेश कुमार ने साफ कहा है कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।एसपी राजेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे सम्मान और गौरव का प्रतीक है। इसका अपमान किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर नागरिक का संवैधानिक कर्तव्य है कि ध्वज का आदर करें।
पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी…
तिरंगे को जलाना, फाड़ना या जमीन पर रखना अपराध है।तिरंगे का उपयोग वस्त्र, पर्दा, टेबल कवर या सजावट के लिए न करें।किसी भी प्रकार की अपमानजनक पोस्ट या मजाक सोशल मीडिया पर साझा न करें।ध्वज को हमेशा स्वच्छ और सम्मानपूर्वक फहराएँ।अन्य झंडों की तुलना में तिरंगा हमेशा ऊँचाई पर होना चाहिए।राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 के तहत ध्वज का अपमान दंडनीय अपराध है।दोषी को 3 वर्ष तक की कैद, जुर्माना अथवा दोनों हो सकते हैं।
एसपी ने जनपदवासियों से अपील की है कि
राष्ट्रीय ध्वज/प्रतीक का सम्मान बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। यह केवल कानूनी ही नहीं बल्कि नैतिक और सामाजिक कर्तव्य भी है। हर नागरिक इसे समझे और दूसरों को भी जागरूक करे। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जनपद में कानून-व्यवस्था और राष्ट्र सम्मान की रक्षा के लिए पुलिस हर समय तत्पर है।








