कौशाम्बी,
कौशाम्बी इंडेन गैस सर्विस भरवारी में डीएसओ ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,
आजादी के 75वी वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत पूरे देश में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार के निर्देशन पर शुक्रवार को डीएसओ अमित कुमार तिवारी ने कौशाम्बी इंडेन गैस सर्विस भरवारी से हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डीएसओ ने बताया कि तिरंगा हमारे देश की शान है इस कार्यक्रम के माध्यम से जनपद के 2 लाख 70 हजार गैस सिलेण्डर उपभोक्ताओं को हर घर तिरंगा कार्यक्रम से जोड़ा जायेगा। साथ ही जनपद की 29 गैस एजेन्सियों व 72 पेट्रोल पम्प पर भी इस कार्यक्रम के तहत वाहनों पर जागरूकता स्टीकर लगाकर लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम हर घर तिरंगा कार्यक्रम से जोड़ा जायेगा। कार्यक्रम में कौशाम्बी इंडेन गैस सर्विस के प्रबंधक गौरव केसरवानी उर्फ मोनू व व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रवेश केसरवानी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।









